Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, August 3, 2022

...और भावुक हुई नव निर्वाचित नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा


शिवपुरी-
निर्विरोध रूप से नपाध्यक्ष बनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए गायत्री शर्मा ना केवल भावुक नजर आईं बल्कि उन्होंने शहर की जनता, नगर पालिका के पार्षद और अपनी नेता कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की जनता के लिए सड़कों पर रहकर कंधे से कंधा मिलाकर सदैव काम करती रहेंगी। बल्कि वह अपनी नेता श्रीमती राजे के साथ जनसेवा के कार्य में अपना योगदान देते हुए सदैव उनके साथ रहूंगी।

निर्विरोध चुनी गई बीजेपी से गायत्री शर्मा

आपको बता दें की गायत्री शर्मा का आज सुबह ही मेंडेट जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने अध्यक्ष पद के लिए जारी किया था जिसके बाद गायत्री शर्मा ने अध्यक्ष अपना नामांकन दाखिल किया था, आखिरी के 10 मिनिट तक एक ही फॉर्म डाला गया था लेकिन अंत के 10 मिनिट में कांग्रेस से शशि आशीष शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया था, इसके बाद चुनाव विरोध बाला हो गया, लेकिन नामांकन वापसी के अंत के 5 मिनिट में कांग्रेस से शशि आशीष शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

नामांकन से पहले गले मिले भानू दुवे और रामजी व्यास
आपको बता दें कि आज नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नामांकन से पहले अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश कर रहे दीप्ति भानु दुबे और सरोज राम जी व्यास दोनों ही कॉलेज के परिसर में मिले और भावुक होते हुए गले मिल पड़े जैसे कि राम भरत मिलाप हुआ हो बताना होगा कि दोनों ही अध्यक्ष की दौड़ में थे लेकिन अध्यक्ष पद गायत्री शर्मा को दे दिया गया वहीं उपाध्यक्ष सरोज राम जी व्यास को बनाया गया है दोनों ने एकांत में जाकर कई मिंटो तक बात भी की।


No comments:

Post a Comment