Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, August 29, 2022

खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित कर खेल विभाग ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, साईकिल रैली को कलेक्टर-एसपी ने दिखाई हरी झंडी



शिवपुरी-
मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए मप्र शासन की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में जिला खेल विभाग के द्वारा स्थानीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताऐं आयेाजित कर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत यहां अलसुबह जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के निर्देशन में ऐरोबिक एक्सरसाईज के साथ की गई जिसमें आधा घंटे जूडो प्रशिक्षक शिशुपाल रघुवंशी के द्वारा ऐरोबिक की गई एक्सराईज कराई गई। इसके बाद सुबह 7:15 से ट्रेजर हंट खोजे तो जाने प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आधा सैकड़ा प्रतिभगियों ने भाग लिया और यहां कॉईन के माध्यम से खोजे तो जाने प्रतियोगिता में कॉईन को प्रतिभागी खोजते हुए नजर आए। काफी रोचकर्ता पूर्ण इस मुकाबले का फायनल विजयी प्रतियोगियों के रूप में हुआ। 

जहां कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा ट्रेजर हंट की इस प्रतियोगिता में पहला स्थान कमल बाथम शेरा के द्वारा प्राप्त किया गया जिन्होंने अपनी टीम के साथ सर्वोच्च अंक हासिल किए। यहां कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाऐं दी गई और खेलों में और अधिक निखार आए और अनुशासनता के साथ खेलों को खेला जाए इस तरह की समझाईश भी दी गई। 

यहां विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद साईकिल रैली भी खेल विभाग के द्वारा निकाली गई जिसे कलेक्टर-एसपी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह साईकिल रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए सैलिंग क्लब पर जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में शामिल अतिथियेां के प्रति आभार प्रदर्शन जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के द्वारा व्यक्त किया गया। इसके साथ ही इंटर स्कूल हॉकी मैच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया और विभिन्न खेलों के आयोजन के साथ जिला खेल परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।

No comments:

Post a Comment