Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, July 14, 2022

भारत विकास परिषद शाखा विवेकानन्द ने अपना घर आश्रम में मनाया संस्था का स्थापना दिवस, किया वृक्षारोपण



शिवपुरी-
समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा विवेकानन्द के द्वारा अपना स्थापना दिवस एबी रोड़ स्थित अपना घर आश्रम पहुंचकर मनाया गया। यहां संस्था सदस्यों के द्वारा प्रभुजियों की सेवा उपरांत वृक्षारोपण भी किया गया।

जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद शिवपुरी के अध्यक्ष सीए विजय कुमार गुूप्ता व सचिव कमल गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था के द्वारा अपना स्थापना दिवस गत दिवस स्थानीय एबी रोड़ स्थित अपना घर आश्रम पहुंचकर मनाया गया। इस अवसर पर यहां परिषद के सदस्यों ने सर्वप्रथम अपना घर आश्रम बांसखेड़ी शारदा सॉल्वेंट के पीछे अपना घर आश्रम पहुंचकर प्रभुजीओ को भोजन कराया एवं मिष्ठान वितरण करते हुए शाखा सदस्यों के द्वारा अपना घर आश्रम में वृक्षारोपण किया गया। 

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, सचिव कमल गर्ग, कोषाध्यक्ष अखिल गोयल, शाखा के सदस्य विजय सिंह वर्मा, आकाश गुप्ता, विजेंद्र सिंह दांगी, श्रीमती वंदना वर्मा, श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उनके प्रति आभार प्रकट किया, साथ ही सभी को आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान अपना घर आश्रम प्रभुजियों से चर्चा करते हुए संस्था सदस्यों ने भी अपना अहम योगदान देने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment