Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, July 22, 2022

जनअभियानों से जुड़े किसान : कलेक्टर श्री सिंह


कृषक संगोष्ठी सह जन अभियान की बैठक आयोजित

शिवपुरी-कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के परिसर में कृषक संगोष्ठी सह जनअभियान की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने किसान बंधुओं को संबोधित किया। शिवपुरी जिले में एक जिला एक उत्पाद के तहत टमाटर को चिन्हित किया गया है। अब जिले में सेडमैप द्वारा प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा और क्लस्टर बनाकर काम किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 3 वर्ष में पूरा होगा। कार्यशाला के दौरान इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए गए।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि अभी शिवपुरी जिले में टमाटर का उत्पादन बड़ी संख्या में किसानों द्वारा किया जाता है। लेकिन टमाटर की गुणवत्ता क्या है और इसके क्या बेहतर उपयोग किए जा सकते हैं। इसके बारे में संबंधित विभागों द्वारा किसानों को जानकारी दी जाए। उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को गुणवत्ता का परीक्षण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा टमाटर का किस प्रकार से उपयोग किया जा सकता है जिससे कि किसानों को मुनाफा हो इस पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कृषक संगोष्ठी के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अनुकूल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनाए। अभी ड्रोन तकनीकी का भी कृषि के क्षेत्र में उपयोग किया जा रहा है। कुछ दिन पहले कृषि विज्ञान केंद्र में नैनो यूरिया छिड़काव किया गया किसानों को लोन तकनीकी के बारे में बताया जाए।

इस अवसर पर जिले के उप संचालक कृषि यू.एस.तोमर, उपसंचालक पशुपालन डॉ. एम.सी.तमोरी, सहायक संचालक उद्यान सुरेश सिंह कुशवाह, सेडमैप से अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगी अन्य संबंधित विभागों के विभागीय अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि के साथ-साथ 150 से अधिक कृषक बंधुओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में समन्वय किया गया। 

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.शैलेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ.जे.सी.गुप्ता, डॉ.पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. नीरज कुशवाह, विजय प्रताप सिंह, कु.आरती बंसल, श्रीमती नीतू वर्मा एवं वीरनारायण राणा इस अभियान में उत्साह के साथ सहभागिता रही। अक्षय कुमार सिंह ने कार्यशाला में आए किसानों से कहा कि अभी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी किसान सहभागी बने। अपने घर में तिरंगा झंडा लगाएं और अन्य ग्रामीणों को भी इस अभियान से जोडें।

No comments:

Post a Comment