Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, June 14, 2022

शिवपुरी जिला उर्वरक संघ के राजेन्द्र बने जिलाध्यक्ष



सर्वानुमति से चुने गए अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी भी हुए नियुक्त

शिवपुरी- खाद व्यापारियों के हितों में कार्य करने वाली संस्था फर्टीलाईजर (उर्वरक) खाद की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन उपस्थित व्यापारियों की सर्वानुमति से गत दिवस स्थानीय होटल मातोश्री में किया गया। यहां समस्त व्यापारियों ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए शहर के खाद विक्रेता व्यापारी राजेन्द्र जैन को सर्वानुमति से नवीन जिलाध्यक्ष चुना। जिस पर राजेन्द्र जैन (राजेन्द्र ब्रदर्स)ने अपने मनोनयन पर एक ओर जहां समस्त व्यापारियों के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया तो वहीं विश्वास दिलाया कि निश्चित रूप से आज फर्जीलाईजर(उर्वरक) के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यापारियों को अपने कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, हम अपने संगठन के माध्यम से व्यापारियों के हितों में मिलकर कार्य करेंगें और सभी को साथ लेकर चलेंगें। 

इस अवसर पर उपस्थित फर्जीलाईजर व्यापारियों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए राजेन्द्र जैन को जिलाध्यक्ष चुने जाने पर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों की मौजूदगी में ही जिले के कई पदाधिकारियों का मनोयन भी यहां किया गया जिसमें उपाध्यक्ष पद पर नितिन सुहाने विनोद ट्रेडिंग कंपनी, प्रवीण अग्रवाल अग्रवाल इंटरप्राईजेज, सुनील गुप्ता अल्का एसो.बामौर एवं वीरेन्द्र जैन जैन इंटरप्राईजेज का मनोनयन भी हुआ साथ ही सचिव पद पर अंकेश जैन जनता एग्रो को, सह सचिव राजू माहेश्वरी जगन्नाथ, बदरवास, सतीश गुप्ता गप्ता हैंडिंग करैरा, कोषाध्यक्ष प्रवीण माहेश्वरी नरवर को नियुक्त किया गया है 

साथ ही जिला प्रतिनिधि के रूप में राजेन्द्र गेंड़ा करैरा, ब्लॉक प्रतिनिधि में शिवपुरी के लिए बृज नामदेव गिर्राज टे्रडिंग कं., करैरा में सुमित गेड़ा, पोहरी के लिए प्रवीण सिंघल श्रीराम ट्रेडर्स, नरवर के लिए राकेश अग्रवाल बालाजी टे्रडर्स, खनियाधाना बामौरकलां में दीपक गुप्ता व दिनारा में गजेन्द्र सिंह, बदरवास खतौरा रन्नौद में मनोज बंसल, कोलारस लुकवासा में गौरव गोयल व बैराढ़ में रिंकू पाराशर को ब्लॉक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया। इसके साथ ही समिति संरक्षक में धर्मचंद जैन शिवपुरी, रामदास गुप्ता दिनारा, जितेन्द्र जैन मगरौनी, नारायण प्रसाद गेड़ा करैरा व राकेश सिंघई खनियाधाना को शामिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment