Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, June 17, 2022

पहला सुख निरोगी काया : कलेक्टर


खेल प्रभारी शिक्षकों का आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं नीति कार्यशाला का आयोजन

शिवपुरी-फिट इंडिया के अंतर्गत खेलो एमपी कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर के मार्गदर्शन में ग्वालियर संभाग के समस्त जिलों के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदस्थ खेल प्रभारी शिक्षकों का आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं नीति कार्यशाला का आयोजन फिजिकल कॉलेज शिवपुरी में किया गया। इस दौरान 14 खेलों की आधारभूत जानकारी खेलों के विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा 958 खेल प्रभारी शिक्षकों को दी गई। जिसमें महिला शिक्षकों ने भी भाग लिया। 

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने की। जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर दीपक कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। मंचासीन अतिथियों में जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव, मंचासीन अतिथि सहायक संचालक खेल ग्वालियर अशोक शर्मा, फिजीकल कॉलेज के प्राचार्य जगदीश मकवाना, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर विशेष रूप से मंचासीन थे। कार्यक्रम शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं अमर शहीद तात्याटोपे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों का फिजिकल कॉलेज स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

स्वस्थ शरीर के लिए खेलों का है विशेष महत्व : कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने खेल प्रभारी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। स्वस्थ शरीर के लिए खेलों का विशेष महत्व है। यदि शरीर स्वस्थ्य रहेगा तभी व्यक्ति जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल हो सकेगा। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेलों के माध्यम से व्यक्ति अपने साथ देश का नाम भी रोशन कर रहा है। संयुक्त संचालक दीपक पाण्डेय ने कहा कि इस आधारभूत प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रभारी द्वारा स्कूल के बच्चों के जीवन में बहुत उपयोगी साबित होंगे।

खेलो एमपी पत्रिका का हुआ विमोचन
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा खेलों एमपी पत्रिका का विमोचन किया गया एवं कार्यक्रम में शादाब खांन, श्रीमती राजकुमारी जाटव, श्रीमती सीमा बाथम को उत्कृष्ट कार्य के लिए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मंचासीन अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्राचार्य जगदीश मकवाना, जे.डी. दीपक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव द्वारा दिए गए। वहीं रस्साकशी में विजेता डी ग्रुप एवं ए ग्रुप उपविजेता, शील्ड प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खेल प्रभारियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन अजय बाथम, आभार फिजिकल कॉलेज प्राचार्य जगदीश चंद्र मकवाना ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में खेल प्रभारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

No comments:

Post a Comment