Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, June 19, 2022

कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए वृद्धाश्रम पहुंचकर की गई सेवा


शिवपुरी- 
मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जन्मदिन को लेकर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों की सेवा की और यहां उन्हें भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य तेजमल सांखला व युवा समाजसेवी सौरभ सांखला की ओर से वृद्धजनों को शॉल ओढ़ातें हुए मिष्ठान खिलाकर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन मनाया गया व वृद्धजनों को उनके द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्यांे की जानकारी देते हुए उनकी दीर्घायु स्वस्थ समृद्धि की कामना ईश्वर से की गई। इस अवसर पर मप्र शासन के राज्यमंत्री प्रहलाद भारती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने इस सेवा कार्य में हाथ बंटाया और समस्त वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाते हुए उन्हें मिष्ठान एवं फलों के पैकेटों का वितरण किया गया। इस दौरान यहां मौजूद सभी आश्रम निवासित बुजुर्गो ने कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को लंबी आयु एवम स्वस्थ रहने का आर्शीवाद दिया।

No comments:

Post a Comment