Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, June 28, 2022

भाजपा प्रत्याशी सरोज रामजी व्यास का वार्ड 26 में हुआ कार्यालय का उद्घाटन



शिवपुरी-
वार्ड 26 से भाजपा की ओर से नियुक्त प्रत्याशी सरोज रामजी व्यास के समर्थन में शिबपुरी के बरिस्ट भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में सदर बाजार में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सभी भाजपाइयों ने पूज्यनीय राजमाता सिंधिया सहित सभी पुरोधाओं के चित्र पर माल्यर्पण कर विशाल रैली के साथ जनसंपर्क भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजू बाथम,प्रदेश सदस्य हरवीर रघुवंशी, जिला महामंत्री राजू बाथम,विभा रघुवंशी, प्रदेश सदस्य विजय शर्मा सहित सेकड़ो भजपाई शामिल हुए। वार्ड 26 फतह करना भाजपा पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। चुकी सरोज व्यास युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य गोलू व्यास की माताजी है जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की है और निष्ठा से संगठन में कार्य किया है इस कारण सभी का खासा सहयोग सरोज रामजी व्यास को मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment