शिवपुरी-कुशवाह समाज के द्वारा स्थानीय मिलन वाटिका में माँ सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम यहां समाज के वरिष्ठ जनों ने भगवान लवकुश, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्री बाई फुले और सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्वलित किया। माँ सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि 1831 से लेकर 1897 तक शिक्षा की अलख जगाने को किस प्रकार संघर्ष किया। महिलाओं के अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ी। महिलाओं को शिक्षित करने के लिए उन्होंने संघर्ष किया। प्रथम विद्यालय की स्थापना उन्होंने की।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह ने समाज को संगठित होने की होने व शिक्षक होकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपस मे मदद करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष हरी सिंह कुशवाह, रामजीलाल कुशवाह, कल्लू कुशवाह, सुमरण कुशवाह, रमेश कुशवाह, राजेश कुशवाह, वीरेंद्र, सरबन कुशवाह, हरनाम कुशवाह, मेहरबान कुशवाह सहित समाज बन्धु उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment