Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, January 15, 2022

भारत माता की आरती और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती


शिवपुरी/पिछोर-
विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल प्रखंड खनियाधाना में बजरंग दल प्रखंड संयोजक ऋषभ सोनी, शिवम यादव अदि के द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई। यहां हर साल 12 जनवरी का दिन देश में स्वामी विवेकानंद जयंती के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद श्रीरामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।

स्वामी विवेकानंद को 1893 में शिकागो में हुई विश्व धर्म सम्मेलन में भारत को विश्वपटल पर एक नई पहचान दिलाई। उनके ओजपूर्ण विचार हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों को हमेशा प्रेरित करते रहे हैं। निराशा से भरे जीवन को ऊर्जा से भर देने वाले उनके विचारों के चलते ही स्वामी जी के जन्मदिन को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद अपने शक्तिशाली व तर्कयुक्त विचारों से सामने वाले का नजरिया बदलने की क्षमता रखते थे। ऐसी महान विभूति के जयंती पर खनियाधाना में भी बजरंग दल के युवाओं के द्वारा जगह-जगह कई कार्यक्रम किए गए और स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय से सैकड़ों युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया कार्यक्रम श्री गोविंद बिहारी मंदिर पर भी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया जहां कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की आरती की गई बा युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हो पर चलने के लिए युवाओं से आवाहन किया

No comments:

Post a Comment