शिवपुरी-शिवपुरी फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव वर्ष 2022 के लिए स्थानीय अमन मैरिज गार्डन में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। यहां अध्यक्ष पद हेतु चार प्रत्याशी मैदान में रहे जिनमें धर्मेन्द्र जोशी, मुन्ना राजा, सुनील कुशवाह व हेमन्त शर्मा चुनाव मैदान में थे, इनमें से हेमंत शर्मा बॉबी के द्वारा संगठन को सशक्त बनाए रखने और संगठन के वरिष्ठ सदस्य के रूप में धर्मेन्द्र जोशी को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन के लि अपना समर्थन देकर अध्यक्ष पद से नाम वापिस ले लिया गया जिसके बाद यहां चुनावी प्रक्रिया में केवल तीन प्रत्याशी मैदान में रहे और जब फोटोग्राफर संघ शिवपुरी के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया हुई तो उसमें कुल 133 फोटोग्राफर ने अपने मत का प्रयोग किया और अंत में मतगणना उपरांत धर्मेन्द्र जोशी को सर्वाधिक 69 मत मिले और वह विजयी घोषित हुए, दूसरे नम्बर पर सुनील कुशवाह को 35 मतों जबकि मुन्ना राजा तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 29 मत प्राप्त हुए। इस तरह फोटोग्राफर संघ शिवपुरी के अध्यक्ष के रूप में विजयी प्रत्याशी धर्मेन्द्र ने अपने मनोनयन पर सभी साथियों का आभार माना और उपस्थित फोटोग्राफरों ने उन्हें माल्यार्पण करते हुए बधाईयां दी।

No comments:
Post a Comment