Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, January 13, 2022

भाजपा के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल का क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ किया स्वागत



पोहरी-बैराढ़ सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में फूलमाला व तुलादान के साथ स्वागत में उमड़े लोग

शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में जिला कोषाध्यक्ष रहे और अब वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल का पोहरी-बैराढ़ के क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत सत्कार किया। बताना होगा कि मप्र शासन की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के सिंधिया समर्थक दिलीप मुदगल ने भाजपा में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर अपनी अग्रज नेता कैबीनेट मंत्री के प्रति आभार प्रकट कर इस मनोनयन को श्रीमंत का आर्शीवाद बताया था और इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा जिला कार्यकारिणी विस्तार करते हुए भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष रहे दिलीप मुदगल को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

इस मनोनयन के बाद नगर मे प्रथम आगमन पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल का स्थानीय लोगों ने अपने भावों को व्यक्त करते हुए अनेकों स्थानों पर स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिसमें पोहरी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी के निवास के साथ-साथ पोहरी क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगों मोहन उपाध्याय, मुरारी लाल धाकड़, हरिशंकर धाकड़, शिखरचंद जैन, हेमंत अग्रवाल, शुभम मुदगल सहित पोहरी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया जहां माल्यार्पण करते हुए शॉल-श्रीफल व कई जगह तुलादान भी किया गया। इसके साथ ही अनेकों जगह स्वागत के बाद बैराढ़ में भी दर्जनों स्थानों पर यह स्वागत कार्यक्रम हुआ। 

इसके अलावा स्वागत समारोह मंडी चौराहा बैराढ़ पर जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष शामिल रहे यहां पवन सोनी, विक्की मंगल, धीरज व्यास, डॉ.तुलाराम यादव, डॉ.जनवेद वर्मा, राजकुमार यादव, हाकिम यादव के साथ मुख्य आकर्षण यहां देखने को मिला जब बैराढ़ क्षेत्र के कांग्रेस नेता रामदुलारे यादव जो कि वरिष्ठ कांग्रेसी है जिन्होंने इस स्वागत समारोह के दौरान अपनी भावनाऐं व्यक्त करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के प्रति प्रेम-स्नेह के प्रति समर्पण भाव दिखाते हुए ना केवल स्वागत किया 

बल्कि अपने उद्बोधनों में कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के विकासोन्मुखी कार्यों को भी बताया जिसमें राजामाता के द्वारा भाजपा को जहां वटवृक्ष की भांति बताया जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं में भाजपा के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के सरल, सहज और मृदुषाली व्यवहार को देखते हुए उन्हें आगामी भविष्य क्षेत्र में का विधायक होने की शुभकामनाऐं भी दे दी और कहा कि यह स्वप्न एक दिन जरूर पूर्ण होगा। इसके अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर दिलीप मुदगल का स्वागत उन्होंने अपनी भावनाओं को प्रकट करते हुए शॉल-श्रीफल से स्वागत किया।  

No comments:

Post a Comment