Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, January 15, 2022

शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत आए एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारी, ली बैठक


शिवपुरी-
शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारियों का आगमन स्थानीय गांधी सेवाश्रम परिसर पर हुआ। जहां सर्वप्रथम इस अभियान की शुरूआत के पूर्व एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान की विस्तृत जानकारी उपस्थितजनों को दी। 

यहां एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पुनीत शर्मा ने बताया कि मप्र कांग्रेस के नेतृत्व में एनएसयूआई के द्वारा संपूर्ण प्रदेश भर में शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान की शुरूआत की गई है जिसके तहत जिला मुख्यालय स्थित गांधी सेवाश्रम परिसर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष चौक जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव शिवपुरी आगमन पर आए। यहां पुनीत शर्मा जिला अध्यक्ष एनएसयूआई के नेतृत्व में शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को इस अभियान के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें इस अभियान से जोडऩे पर बल दिया। साथ ही यहां वर्तमान समय में कोरोना गाइडलाइन  का पालन करते हुए इस आयोजन में एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, संजय चतुर्वेदी, राजेश बिहारी पाठक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, चंद्रकांत शर्मा कार्यालय प्रभारी, शिवानी राठौर, सत्यम नायक, मोहिन खान, मोनू रजक सहित अमित कुशवाह, शांतनु कुशवाह, ललित समाधिया, सुमित राठौर, समीर खान, शुभम पाराशर, अंकित, आयुष सिंघल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पुनीत शर्मा के द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment