Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, January 13, 2022

केन्द्रीय गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2020-21 से उपनिरीक्षक अफजाल खान हुए सम्मानित


शिवपुरी-
पुलिस विभाग की इकाई पीआरटीएस इन्दौर में उप निरीक्षक अफजाल खान को केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदाय किये जाने के आदेश जारी किये गये है, अफजाल खान पुलिस सेवा में सन् 2012 में भर्ती हुए है उल्लेखनीय है कि अफजाल खान सेवानिवृत्त तहसीलदार एवं बॉलीवॉल के राष्ट्रीय खिलाडी इकबाल खान के सुपुत्र एवं आदिल खान बॉवी के भाई है। उप निरीक्षक अफजाल खान द्वारा पुलिस कर्मियो को तकनीकि प्रशिक्षण के साथ ही अन्य राज्यों में सायबर अपराध एवं सुरक्षा पर आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है।

 विभाग की नवीन तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के बारे अधिकारियों एकर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों को सायबर अपराध, सोशल मिडिया संबंधी अपराध एवं उससे बचाव की जानकारी प्रदाय की गई। कोविड.19 महामारी के दौरान पुलिस अधिण्ध्कर्मण् को वेबीनार के माध्यम से सतत प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। अति उत्कृष्ट सेवाओं आंतरिक प्रशिक्षण के लिये भारत सरकार द्वारा अफजाल खान को वर्ष 2020.21 का केन्द्रीय गृह मंत्रालय गृहमंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक से आवार्ड किया गया। 

उक्त अवार्ड के लिये चुने जाने पर पीआरटीएस प्रमुख निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक जी.जी.पाण्डेय भापुसे तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर चन्द्रावत द्वारा बताया गया कि यह (ट्रेनिंग)संस्था के लिये गौरव का क्षण है। उप निरीक्षक अफजाल खान का व्यक्तित्व एवं कुशल कार्यशैली कर्तव्य पर्यारणता अन्य शासकीय सेवकों के लिये उत्साहवर्धन एवं प्रेरणा स्वरूप कार्य करेगी। इस उपलब्धी पर उनके परिजन शमशाद खान, इरशाद खान, इस्तकार खान, अखलाक खान, आजाद खान सहित शुभचिंतको ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment