Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, December 27, 2021

बच्चों के समग्र विकास के लिए कार्यरत है क्रीड़ा भारती : राजीव सिंह कुशवाह


क्रीड़ा भारती मध्यभारत प्रांत विभाग की बैठक आयोजित

शिवपुरी-क्रीड़ा भारती मध्य भारत प्रांत विभाग शिवपुरी के अंतर्गत तहसील शिवपुरी की बैठक का आयोजन 26 दिसंबर रविवार को डेली पब्लिक स्कूल में रखा गया बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र एवं क्रीड़ा भारती के ईस्ट संकट मोचन हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई इसके पश्चात विभाग संयोजक मनोज गुप्ता के साथ कीड़ा भारती का गीत समस्त पदाधिकारियों द्वारा दोहराया गया बैठक का संचालन क्रीड़ा भारती उपाध्यक्ष विजय भार्गव (सेवानिवृत्त प्राचार्य फिजिकल कॉलेज) द्वारा किया गया, 

उन्होंने बताया बच्चों का चहुंमुखी विकास शारीरिक व्यायाम से ही संभव है इसके पश्चात जिला अध्यक्ष राजीव सिंह कुशवाह द्वारा क्रीड़ा भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला उनके द्वारा बताया गया क्रीड़ा भारती का मुख्य उद्देश हर बच्चे के साथ उनके परिवारों को भी स्वस्थ रखना है और हमारा संगठन इसी क्षेत्र में सतत् कार्य कर रहा है आगे शिवपुरी तहसील अध्यक्ष शत्रुघन सिंह तोमर ने अपने विचारों में कहा बच्चों का शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास खेलों से ही संभव है खेलों से निर्माण चरित्र का चरित्र से निर्माण राष्ट्र का उन्होंने क्रीड़ा भारती के उद्देश्य को बताया जिला मंत्री निखिल श्रीवास्तव द्वारा जिला सम्मेलन की योजना के बारे में बताया 30 दिसंबर एवं 31 दिसंबर को फुटबॉल हॉकी बास्केटबॉल योग एथलेटिक्स लगोरी रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण की भी योजना है।

 इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए एवं शिवपुरी तहसील की कार्यकारिणी गठित कर कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर, उपाध्यक्ष शशि भूषण गौड़, मंत्री अमित सोनी, सह मंत्री राजकुमार कुशवाह एवं अशोक तिवारी, कोश प्रमुख गजेंद्र यादव, प्रचार प्रमुख जितेंद्र गुप्ता, शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक शर्मा, योग प्रमुख आचार्य विजय सेन, सूर्य नमस्कार प्रमुख सागर सोनी, कार्यालय प्रमुख निखिल सक्सेना (पूर्व शासकीय अभिभाषक), युवा प्रमुख लक्ष्मण धाकड़, कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण श्रीवास्तव समस्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने अपने कर्तव्य का ईमानदारी के साथ निर्वाह करने का प्रण लिया इसके पश्चात बैठक का समापन कल्याण मंत्र सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया: सर्वे भद्राणि पश्चयन्तु मा कश्चित् दु:ख भाग भवेत् द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment