Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, December 26, 2021

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के धर्मेन्द्र सिंह बने संभागीय अध्यक्ष


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश शिक्षक कांगेस संगठन के संभागीय अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक एकीकृत शाला रातीकिरार को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के सुभाष सक्सैना प्रांताध्यक्ष मप्र.शिक्षक कांग्रेस के द्वारा एतद संविधान में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं के.एल.रजक ग्वालियर संभागी प्रभारी के प्रस्ताव अनुसार किया गया। 

यहां धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा संभागीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर संगठन के द्वारा दिए गए दायत्वि के प्रति आभार ज्ञापित किया गया और कहा कि निश्चित रूप से मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस को संभाग भर में संगठित करते हुए संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति की जाएगी। 

इस मनोनयन पर धर्मेन्द्र सिंह को संभागीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर कल्याण सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष शिवपुरी, राजेंद्र जैन प्रांतीय सचिव, अतर सिंह रावत शाला प्रवन्धन समिति रातीकिरार, गौरब शर्मा, मनीश शर्मा, अरविंद जैन, नरेन्द्र सेंगर, जितेंद्र सेंगर, ममता राजपूत, उमा रघुवंशी, ममता जैन, ललिता सरैया, ब्रजेश रावत, राकेश धाकड़, एमडीएम अध्यक्ष और जिले के समस्त तहसील ब्लॉक के पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment