Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, December 30, 2021

मप्र शिक्षक कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर माना आभार


शिवपुरी
- संगठन की सशक्त जिम्मेदारी मिलने पर मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के नव नियुक्त संभागीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह अपने संगठन के पदाधिकारियों व विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करने पर संगठन का आभार व्यक्त किया है। प्रेस को जारी अपने बयान में संभागीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि वह आभारी है उन सभी ग्वालियर संभाग के समस्त जिलों से तहसील ब्लॉक के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवम् संगठन में समर्पित समस्त महानुभावों के जिन्होंने संभागीय मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रसे जैसे महत्वपूर्ण संगठन में संभागीय अध्यक्ष के रूप में मुझे अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की

, ऐसे सभी समर्पित साथियों का मैं हृदय की गहराईयों से अपने परिवार और उन हजारों कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों एवम् संगठन के संरक्षक रामेश्वर नीखरा, संगठन के प्रांताध्यक्ष सुभाष सक्सैना, संगठन के समस्त उप प्रांताध्यक्ष एवम् संगठन में के.एल.रजक ग्वालियर संभाग प्रभारी, संगठन में कोषाध्यक्ष श्रीमती अनीता सारस्वत और संगठन के समस्त प्रदेश स्तर के सभी महानुभावों को आभार धन्यवाद व्यक्त करता हॅू। 

इस आभार के दौरान उन्होंने कहा कि आप समस्त सम्माननीय लोगों से आग्रह है कि यह आभार स्वीकार करने का कष्ट करें, मैं और मेरा परिवार आप सभी का इन शुभकामनाओं के प्रति आजीवन ऋणी रहूंगा।

No comments:

Post a Comment