Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, December 21, 2021

खेल विभाग के संयुक्त संचालक ने किया हॉकी फीडर एवं खेलो इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर का निरीक्षण


शिवपुरी-
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के समस्त हॉकी फीडर सेंटरो एवं खेलो इंडिया योजनांतर्गत संचालित खेलो इंडिया स्मॉल हॉकी फीडर के संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के निरीक्षण हेतु खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशानुसार संचालनालय भोपाल के संयुक्त संचालक डॉ.विनोद प्रधान के द्वारा आज मंगलवार को श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर में संचालित हॉकी फीडर सेंटर एवं खेलों इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हॉकी प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणरत खिलाडिय़ों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किस प्रकार की सुधार/खेल उपकरणों की आवश्यकता है, इसके संबंध में जानकारी प्राप्त की। भविष्य में खिलाडिय़ों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसका प्रयास किया जायेगा। 

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि संचालनालय भोपाल से उपस्थित संयुक्त संचालक डॉ.विनोद प्रधान द्वारा जिले में संचालित हॉकी फीडर सेंटर एवं खेल इंडिया स्मॉल सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडिय़ों से विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उसे और किस प्रकार से बेहतर किया जा सकता है। इसके संबंध में अपने सुझाव प्रशिक्षक एवं खिलाडिय़ों को दिये। समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण से प्रशिक्षक एवं खिलाडिय़ों को अच्छे सुझाव एवं मार्गदर्शन मिलता है। यह एक सराहनीय प्रयास है।

No comments:

Post a Comment