Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, December 14, 2021

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे का भाजपा नेत्रियों के द्वारा किया गया स्वागत




शिवपुरी
-भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर श्रीमती सीमा शिवहरे के द्वारा अपने इस मनोयनन के प्रति भाजपा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी.शर्मा, अंचल शिवपुरी की विधायक व कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया भाजपा संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद का दायित्व दिया। श्रीमती शिवहरे ने अपने मनोनयन पर कहा कि वह  पार्टी के द्वारा मिली जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निभाएंगी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी, शोषित वंचित परिवार की महिलाओं को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाएगी। 

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनने पर कलचुरी समाज की बहनों भाजपा पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों भाजपा नेत्रियों के द्वारा कलारबाग स्थित निज निवास पर पहुंचकर श्रीफल, शॉल, माला पहनाकर स्वागत करते हुए सम्मान किया गया और मिष्ठान खिलाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर श्रीमती सीमा शिवहरे को बधाई देने बालों के नाम नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, संतोष शिवहरे, विपिन शिवहरे, पवन शिवहरे, श्रीमती मंजुला जैन, श्रीमती विभा रघुवंशी, श्रीमती उषा भार्गव, चंद्र मेहता, मिथिलेश ओझा, नीता शिवहरे, अनीता शिवहरे, बबीता शिवहरे, सरिता शिवहरे, साधना शिवहरे, बंदना शिवहरे, हेमलता चौकसे, रजनी शिवहरे, रेनू शिवहरे, भूरी बाई शिवहरे, विनीता माधवी शिवहरे, रेनू शिवहरे, उषा भार्गव, राधा ओझा, चंद्र मेहता, मोंटी बाथम, सरोज धाकड़ आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment