Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, December 23, 2021

जब सामाजिक संगठन है तो फिर राजनीतिक भागीदारी में भी हमारा होना चाहिए अधिकार : राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री देवेन्द्र जैन खतौरा



भारतीय जैन मिलन ने चलाया राजनैतिक भागीदारी हेतु जन-जागरण अभियान

शिवपुरी- आज के समय में जैन समाज जब अपना सामजिक संगठन लेकर साथ चल सकता है तब इन हालातों में जैन समाज को भी राजनीतिक रूप से अधिकार मिलने चाहिए, इसे लेकर अधिक से अधिक लोग भारतीय जैन द्वारा संचालित राजनैतिक भागीदारी हेतु जन-जागरण में अपना योगदान दें और कहें वोट भी देंगें....मगर भागीदारी भी लेंगें। यह आह्वान किया भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर देवेन्द्र जैन खतौरा ने जिन्होंने राजनीतिक रूप से जैन समाज को आगे लाने के लिए संगठन के द्वारा राजनैतिक भागीदारी हेतु जन-जागरण अभियान चलाया गया। 

इस अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जैन मिलन के द्वारा राजनैतिक रूप से भागीदारी जन-जागरण अभियान हेतु गुरूद्वारा महावीर जिनालय परिसर में बैनर-पोस्टरों के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है साथ ही पत्र व्यवहार कर राजनीतिक नेताओं से भी आह्वान करने हेतु बैठक कर पत्र व्यवहार किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय जैन मिलन द्वारा संचालित राजनैतिक भागीदारी जन-जागरण अभियान को सफल बनाने के लिए मुकेश जैन राष्ट्रीय चेयरमैन जैन मिलन, मुकेश जैन खरई क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भानुप्रकाश जैन क्षेत्रीय उपमंत्री, अशोक जैन, नरेन्द्र जैन फोटोग्राफर शाखा अध्यक्ष व के.पी.जैन शिक्षक शाखा मंत्री शामिल है।

इस दौरान भारतीय जैन मिलन के द्वारा अपने संदेश के माध्यम से बताया गया है कि लोकतंत्र में आपका वोट सबसे बड़ा शस्त्र भी है अैर शक्ति भी है, हमें वोट की कीमत समझनी होगी और यह समझना होगा कि प्राचीन परंपरागत में अब बदलाव जरूरी है, जैन संस्कृति की रक्षा के लिए राजनीतिक भागीदारी कितनी जरूरी है अपने इन्हीं स्लोगनों के साथ जैन मिलन के द्वारा जैन समाज से अभिमत लिया जा रहा है और इस अभिमत के आधार पर जैन समाज अपनी राजनैतिक भागीदारी हेतु जन-जागरण अभियान चला रहा है।  

No comments:

Post a Comment