Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, December 22, 2021

पल्स पोलियो अभियान में सभी की सक्रियता सबसे महत्वपूर्ण


शिवपुरी
-पल्स पोलियो अभियान 2022 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन टूरिस्ट विलेज में किया गया। समीक्षा बैठक डॉ.पवन जैन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.संजय ऋषीश्वर जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ.एम.एस.राजावत सर्विलेंस मेडीकल ऑफिसर, डॉ.एन.एस.चौहान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजकुमार ऋषीश्वर सिविल सर्जन, डॉ.रोहित भदकारिया जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ली गयी। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.संतोष शुक्ला द्वारा बैठक को जूम कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर, शीत श्रृंखला प्रभारी, बीईई, बीपीएम, बीसीएम जिला स्तरीय शीत श्रृंखला पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

डॉ.संजय ऋषीश्वर द्वारा बताया गया कि भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है किंतु पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नाइजीरिया जैसे देशों में अभी भी बडी संख्या में पोलियो के मामले सामने आ रहे हैंए उनका संक्रमण भारत देश के बच्चों में न हो इसलिये पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जावेगी। शिवपुरी में पल्स पोलियो अभियान के तहत लगभग दो लाख अडतीस हजार बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जावेगी।

 डॉ.पवन जैन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि सतर्कता से बस स्टैंड रेल्वेस्टेशन, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, मेला, बाजार की निगरानी करेंगे ताकि प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलायी जा सके। पल्स पोलियो अभियान के दौरान कोरोना सुरक्षा मानकों का भी ख्याल रखा जाना है। 

बैठक में पल्स पोलियो के संबंध में चिकित्सा अधिकारियों के प्रश्नों का निराकरण भी किया गया। पिछले वर्षो के लक्ष्य एवं उपलब्धि व कठिनाइयों के संबंध में सभी से जानकारी ली। जनवरी 2022 के अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिये सभी ने सुझाव भी दिये। बैठक में एमआर, एएफपी, एईएफआई, केसों के संबंध में विकासखंडवार जानकारी ली गयी और समय पर रिपोर्ट प्रेषित करने एवं रिकार्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment