अमन खान बने शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, सोनू रावत बने ग्रामीण शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्षशिवपुरी- कांगं्रेस पार्टी में युवाओं को संगठन से जोडऩे की पहल करते हुए यूथ कांगे्रस के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे के द्वारा कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन एवं पूर्व मंत्री व विधायक केपी सिंह कक्काजू के निर्देशानुसार जिला शिवपुरी में यूथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से कार्यकारिणी की घोषणाा की गई है जिसमें यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे के द्वार शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अमन खान को नियुक्त किया गया है जबकि ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सोनू रावत को दी गई है।
इसके साथ ही जिले के पोहरी में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित राजे, ग्रामीण पोहरी में मोहर सिंह धाकड़, बैराढ़ में विवेक शर्मा पिपलौदा, बैराढ़ ग्रामीण में संजय यादव बैराढ़, सुभाषपुरा में कुलदीप धाकड़ हिम्मतगढ़ व सतनबाड़ा में मोनू शर्मा धौलागढ़ को यूथ कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ यूथ कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए कोलारस में ब्लॉक अध्यक्ष निश्चय भार्गव को, कोलारस ग्रामीण में मोहित यादव बड़ेरा को, बदरवास में ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाह बदरवास को, बदरवास ग्रामीण में राहुल यादव मेघोनाबड़ा को बनाया गया है।
करैरा में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कृपाल सिंह चौहान, दिनारा में सूरज यादव, सिरसौद में गजेन्द्र लोधी, दिहायला में नवजोत सिंह, नरवर में मनीष कुंभकार व नरवर ग्रामीण में अनूप चंदेल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। यह मनोनयन यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे के द्वारा जिला प्रभारी महासचिव शादाबा खान व जिला प्रभारी सचिव अनिल मिश्रा की सहमति से घोषित की। समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को मनोनयन पर संगठन के द्वारा बधाई दी गई व आशा व्यक्त की है कि वह संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर यूथ कांग्रेस संगठन केा और अधिक सशक्त व मजबूत बनाऐंगेें।
No comments:
Post a Comment