शिवपुरी-शिवपुरी के न्यू ब्लॉक मे शिवम बुटीक मे आग लग जाने से लगभग बीस लाख के नुक्सानकी खबर की जानकारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन ने घटना स्थल पर जाकर दुकान का मुआयना किया और प्राथमिक मदद के तौर पर ग्यारह हलार रुपये की राशि भेंट कर दिलासा दिया। बुटीक संचालिका श्रीमति भावना शर्मा ने रोते हुए कहा कि यह नुक्सान असहनीय है। इतना नुकसान होने के बावजूद भी वह जीवित हैं यह क्या कम है। बुटीक संचालिका बहिन का भाई दूज के अवसर पर हुई दुर्घटना पर यह दर्द भरा बयान हृदय को झकझोरने वाला है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने व्यक्तिगत तौर पर पाँच हजार दिए हैं एवं शेष छह् हजार रुपये उनके साथ गए साथियों प्रणय शर्मा, सचिन अग्रवाल, संजीव शर्मा, राजेंद्र तोमर, चन्द्रेश चतुर्वेदी, नरेश मिश्रा आदि के सहयोग से दिए गए हैं। धैर्यवर्धन ने कहा कि वे हालांकि व्यक्तिगत तौर पर बुटीक संचालिका और उनके परिवार को जानते नहीं है पर इस संकट की घड़ी मे मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर ग्यारह हजार रुपये का प्रतीकात्मक सहयोग का निर्णय किया है। बुरी तलह जली दुकान को देखकर सभी का हृदय द्रवित हो गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन ने कहा कि इस संकट की घड़ी मे वे स्थानीय मंत्री द्वय यशोधरा राजे सिंधिया, सुरेश राठखेडा, प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद डॉ के पी यादव, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम से भी चर्चा कर नियमानुसार आर्थिक मदद दिलवाने हेतु निवेदन करेंगे। भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन ने कहा कि शिवपुरी कलेक्टर से भी दूरभाष पर चर्चा कर रेडक्रॉस से सहायता दिलाने की कोशिश करेंगे।
भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, लायंस क्लब, व्यापारिक संगठनों सहित ब्राम्हण समाज के विभिन्न संगठनो और अन्य समज सेवी संगठनों से भी मुक्त हृदय से आर्थिक सहायता करने की विनम्र प्रार्थना की है ताकि गहन संकट मे आत्मनिर्भर महिला उद्यमी को पुन: व्यवसाय आरम्भ करने की हिम्मत मिल सके।
No comments:
Post a Comment