Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, November 1, 2021

खेलों इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर हेतु प्रथम चरण में किया खिलाडिय़ों का पंजीयन



शिवपुरी
-खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की योजनांतर्गत जिले में खेलों इंडिया स्मॉल सेंटर श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी के हॉकी टर्फ  मैदान पर संचालित किया जा रहा है। 

श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर शिवपुरी में वर्ष 2021-22 हेतु 20 बालक, 20 बालिका हॉकी खिलाडिय़ों का टेलेंट सर्च के माध्यम से चयन किये जाने हेतु प्रथम चरण में आज सोमवार को प्रात: 7 बजे से बालक/बालिका खिलाडिय़ों का पंजीयन किया गया। द्वितीय चरण में बालक/बालिका खिलाडिय़ों का फिजिकल एवं हॉकी स्किल टेस्ट लिया जायेगा। फिजिकल एवं हॉकी स्किल टेस्ट में सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी की आयु 14 से 18 वर्ष से कम हो उन्हें शामिल किया जायेगा, जिसकी सूचना समस्त पंजीकृत खिलाडिय़ों को पृथक से दी जाएगी। 

फिजिकल टेस्ट में सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाडिय़ों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र हेतु (10वीं की अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र) आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र 03 नवीन पासपोर्ट साईज फोटो, जाति प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

No comments:

Post a Comment