Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, November 27, 2021

आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान हुआ प्रारंभ


शिवपुरी
-जन-जन को आम आदमी पार्टी से जोडऩे के लिए पार्टी की रीति और नीति बताते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को आप पार्टी से जोडऩे को लेकर अभियान चलाया गया है। यहां आप पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत सर के द्वारा आप पार्टी का यह सदस्यता अभियान नगर के विभिन्न वार्डों में प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 26 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक नगर के 39 वार्डों में चलाया जाएगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और डोर टू डोर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता दस्तक देकर लोगो को आप पार्टी से जोडऩे हेतु पार्टी की सदस्यता दिलाऐंगे। इस सदस्यता अभियान में आप पार्टी से जुडऩे का आह़वान भी आप पार्टी के द्वारा आमजन से किया गया है ताकि आप पार्टी की दिल्ली आम आदमी पार्टी सरकार की भांति संपूर्ण मध्यप्रदेश में भी सरकार चलाई जाए और इसके लिए लोगों को पार्टी से पहले जोड़ा जाए यह सुनिश्चित किया गया है।

1 comment:

  1. आम आदमी पार्टी जिन्दाबाद

    ReplyDelete