Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, November 19, 2021

नारी कोमल है पर कमजोर नहीं: महिला थाना प्रभारी सुश्री पूनम सविता




अभाविप ने किया 51 नारी शक्ति का सम्मान समारोह

शिवपुरी- नारी कोमल है पर कमजोर नहीं और यह बात का द्योतक है कि आज के समय में नारी विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रतिभा कौशल की बदौलत स्वयं की पहचान बना रही है ऐसी नारियों को सम्मान देकर अभाविप ने अनुकरणीय कार्य करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य है ऐसे आयोजन नारी शक्ति के लिए सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उक्त उद्गार व्यक्त किए महिला थाना प्रभारी सुश्री पूनम सविता ने जो स्थानीय पीजी कॉलेज प्रांगण में रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी के द्वारा आयोजित 51 नारी शक्ति सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थी। 

संचालन करते हुए कला मंच प्रमुख सौम्या भार्गव ने बताया कि अभाविप सदैव नारी शक्ति को लेकर चलती है और नारी सम्मान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय कार्यक्रम रानी लक्ष्मी बाई की जन्म जयंती के अवसर पर नारी शक्ति दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है जिसमें शहर की उन महिलाओं को सम्मान किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी समाज अपने राष्ट्र एवं संस्कृति के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी टीआई सुश्री पूनम सविता एवं विशिष्ट अतिथि शासकीय कन्या विद्यालय आदर्श नगर की प्राचार्य अनीता खंडेलवाल रही। विद्यार्थी परिषद की नगर अध्यक्ष डॉ साधना रघुवंशी एवं नगर मंत्री विवेक धाकड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभाविप संयोजक मयंक राठौर ने विद्यार्थी परिषद की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। 

यहां विभिन्न क्षेत्रों में 51 महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रुप से सूबेदार नीतू अवस्थी, महिला आरक्षक रक्षा सिकरवार, डॉ अनीता जैन, अधिक वैक्सीनेशन हेतु एएनएम सोनी दोहरे एवं सरिता चौरसिया, सब इंस्पेक्टर अंजली सिंह, कल्पना शर्मा, पत्रकारिता में समीक्षा भार्गव, आरती परिहार, आरती जैन, शिक्षा क्षेत्र में डॉ सुषमा पांडे, अनीता सक्सेना, अनीता खंडेलवाल, अर्चना, किशोर बाल न्यायालय सदस्य शोभा पुरोहित, नेहरू युवा केन्द्र की वालिंटियर जूली शाक्य, रानी धाकड़ इत्यादि नारी शक्ति का सम्मान किया गया। अंत में डॉक्टर साधना रघुवंशी नगर अध्यक्ष अभाविप ने आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment