Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, November 3, 2021

वरिष्ठ शिक्षक नगेन्द्र रघुवंशी बने म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष


शिवपुरी
-पेशे से शिक्षक रहकर शिक्षकों के हितों की लड़ाई लडऩे वाले वरिष्ठ शिक्षक नगेन्द्र सिंह रघुवंशी को म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस का कार्यकारी जिलाध्यक्ष उनकी कार्यशैली को देखते हुए बनाया गया है। यहां अपने मनोनयन पर नगेन्द्र सिंह रघुवंशी ने संगठन के प्रति आभार माना है और विश्वास दिलाया है कि वह संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर कर्मचारीहितों में अग्रणीय रूप से आगे रहकर कार्य करेंगें। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नगेन्द्र रघुवंशी का स्वागत करते हुए बधाई शुभकामनाऐं दी। 

बताना होगा कि वरिष्ठ शिक्षक नगेन्द्र सिंह रघुवंशी को म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस का शिवपुरी जिले का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नगेन्द्र रघुवंशी की यह नियुक्ति कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय सचिव सतेन्द्र भट्ट की अनुशंसा पर संगठक चंद्रशेखर शर्मा एवं संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा जॉली की सहमति पर जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा की गई है। नगेन्द्र रघुवंशी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्मचारियों के हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे एवं हमेशा कर्मचारी हितेषी कार्य करेंगे। 

नगेन्द्र रघुवंशी को कर्मचारी कांग्रेस में कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पिछोर विधायक केपी सिंह कक्कजू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव अनिल उत्साही, युवा कांग्रेस नेता राजेन्द्र गुर्जर, सत्यम नायक, स्नेह रघुवंशी, धर्मेन्द्र रघुवंशी, अजय बाथम, इरशाद हिन्दुस्तानी, आनंद लिठोरिया, समीर पाशा आदि ने बधाइयां दी हैं।

No comments:

Post a Comment