Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, November 17, 2021

वैक्सीनेशन महाअभियान : जिले में बुधवार को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन, 360 केंद्रों पर लगी वैक्सीन


शिवपुरी
-वैक्सीनेशन महाअभियान में 10 नवंबर के बाद बुधवार 17 नवम्बर को भी महाअभियान चलाया गया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में पूरी टीम ने एकजुट होकर काम किया। इसका परिणाम यह रहा कि शाम 5 बजे तक ही जिले में बुधवार के लिए निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया।

शिवपुरी जिले के लिए 17 नवंबर के महाअभियान के लिए 51100 का लक्ष्य रखा गया था। कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से न छूटे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सेक्टरवार अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी समूहों को लक्षित कर वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने और वैक्सीनेशन कराने का दायित्व सौंपा गया है। बुधवार को महाअभियान के दौरान सुबह से ही पूरी टीम सक्रिय रहीं। 

सुबह 7 बजे से वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ। नोडल अधिकारियों ने भी उन्हें आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण किया और लोगों से संपर्क किया। स्थानीय स्तर के अमले से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और गांव में पहुंचकर लोगों से चर्चा की। स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों का परिणाम यह रहा कि शाम तक ही शत.प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। जिले में अभी सेकंड डोज वाले लोगों की संख्या अधिक है इसलिए सेकंड डोज लगवाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। सभी से अपील की जा रही है जिससे सभी लोगों की इस अभियान में भागीदारीहो।

No comments:

Post a Comment