शिवपुरी-समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद के उद्देश्यों को लेकर लगातार दो वर्ष के लिए जहां निवृत्तमान अध्यक्ष हेमंत ओझा ने अपने कार्यकाल में अनेकों सेवा कार्य किए तो वहीं वर्तमान अध्यक्षा श्रीमती अनीता सिंह के द्वारा भी अपने अल्प समय के कार्यकाल में संस्था के उद्देश्यों को पूरा करते हुए अनेकों सेवा कार्य किए गए।
अपने इन्हीं सेवा कार्यों को लेकर संस्था के द्वारा उत्कृष्ट कार्य मानते हुए ग्वालियर मे आयोजित प्रांतीय दायित्व बोध कार्यशाला 2020-21 में संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी को सम्मानित किया गया। यहां यह पुरूसकार और सम्मान हासिल करने के लिए स्वयं संस्था के निवृत्तमान अध्यक्ष हेमंत ओझा, वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, सचिव गणेश धाकड़, कोषाध्यक्ष राजकुमार बिन्दल, संस्था पदाधिकारी श्रीमती रबजीत ओझा व संजीव कुमार जैन शामिल रहे। संस्था को मिले इस उत्कृष्ट सम्मान पर संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने संस्था के निवृत्तमान व वर्तमान अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिाण्ी को बधाई शुभकामनाऐं दी है।
No comments:
Post a Comment