Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, October 20, 2021

अखिल भारतीय कोली समाज की प्रादेशिक बैठक में लिए समाज हित में निर्णय




जिला कार्यकारिणी की शपथ विधि के साथ प्रादेशिक बैठक सम्पन्न

शिवपुरी- मध्यप्रदेश कोलीध्कोरी समाज की प्रादेशिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष अर्जुनसिंह शाक्यवार की अध्यक्षता में होटल मातोश्री में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिले से आए जिला अध्यक्षों ने अपने जिलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुनसिंह शाक्यवा ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.)नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात राज्य के पूर्व केबीनेट मंत्री कुंवरजी भाई बावलियां के हाथों नियुक्ती पत्र भेंट कराए गये। इसी प्रकार शिवपुरी जिला कोली/कोरी समाज के जिला अध्यक्ष लच्छीराम कोरी की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ विधि कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार शाक्य का विशेष योगदान रहा जहां लच्छीराम कोली व राजकुमार शाक्य के संयोजकत्व में यह सफ आयोजन हुआ।  

कोली समाज आपसी मतभेद व मनमुटाव भुलाकर करें सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक प्रगति :कुंवरजी भाई बाबलिया
इस अवसर पर अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.)नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात राज्य के पूर्व केबीनेट मंत्री कुंवरजी भाई बावलिया ने कहा कि कोली समाज तथागत भगवान बुद्धए संत कबीर साहेब एवं वीरांगना झलकारी बाई का वंशज हैंए समाज का देश की आजादी में विशेष योगदान रहा हैए लेकिन विडम्बना यह है कि हम आपसी मतभेद एवं मनमुटावों के कारण हम अपना सामाजिकए आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास नहीं कर पा रहे हैं। श्री बावलिया ने समाजबंधुओं का आव्हान करते हुए कहा कि समाज के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में जाकर समाज हित को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का काम करें, हमारा संगठन अगर मजबूत होगा तो हम समाजबंधुओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही शिक्षा को भी महत्व देकर समाज का विकास कर पाएंगे।

संगठन में ही शक्ति है इसे आगे बढ़ाने में योगदान दें : प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन सिंह शाक्यवार
प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह शाक्यवार ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, इसे आगे बढ़ाने में समाजबन्धु अपना योगदान दें, जो संगठन कमजोर होता था, उस समाज का अस्तित्व ही शून्य हो जाता है, यह हमारे सामने उदाहरण है, हमारा प्राचीनतम इतिहास गौरवशाली रहा है, लेकिन हमारे इतिहास को कुछ तथाकथित ताकतों ने षडय़ंत्र कर लुप्त करने का प्रयास किया हैए जो आज भी निरंतर जारी है। इस मौके पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी शाक्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शेर, पूनम वर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री टी.सी. शाक्यवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रसाद चंदौरिया, नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, जी.आर.शाक्य, जी.एल.शाक्य आदि ने मंचासीन होकर अपने विचार रखे। मंचासीन अतिथियों का स्वागत जिला शिवपुरी अध्यक्ष लच्छीराम कोरी, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष दिनेश सनोटिया आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आनंद वर्मा ने एवं अंत में आडीटर दिलीप खंडेलवाल व राजकुमार शाक्य ने आभार माना।

No comments:

Post a Comment