Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, October 2, 2021

मिट्टी के कर्मकारों को सम्मानित कर व पालिथीन उपयोग न करने की शपथ दिलाकर मनाई गांधी जयंती


शिवपुरी
। आज गाँधी जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को श्रधांजलि अर्पित की एवं मिट्टी के वर्तन बनाने वाले कर्मकारों को सम्मानित किया गया तथा एकत्रित जनसमुदाय को बापू की प्रतिमा के समक्ष पालिथीन व डिस्पोजल सामान के उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सुबह सात बजे शहर के माधव चौक चौराहे पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता दी तदोपरान्त सभी लोग खादी भंडार भी पहुंचे एवम सभी को खादी पहनने एवम लोगों को खादी के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया। 

कार्यक्रम के प्रभारी राकेश सांवल दास गुप्ता द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के मुख्य आतिथ्य में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कर्मकारों को शॉल श्रीफल से सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ सिंह यादव, केशव सिंह तोमर, हरवीर सिंह रघुवंशी, सुरेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, इब्राहिम खान, राजकुमार खटीक, जंडेल सिंह गुर्जर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे, पार्षद इस्माइल खान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, कपिल भार्गव, योगेंद्र यादव, संजय कुशवाहा, नगर मण्डल अध्यक्ष  विपुल जैमिनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, ऋ षभ जैन, गिर्राज शर्मा सहित प्रमुख कार्यकर्ता, शहर के गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित थे।

गांधी जयंती पर भाजपा मंडल ने सुभाषपार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शहर की पुरानी शिवपुरी में सुभाषचौक पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्क में सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूकता किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल पुरानी शिवपुरी द्वारा 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष के.पी.परमार, सुरेन्द्र शर्मा, हरवीर सिंह रघुवंशी, जंडेल सिंह गुर्जर, हरिओम राठौर, अरुण पंडित, बलवीर यादव, आकाश राठौर, मोनू भार्गव, ऋ षभ जैन, होतम पाल, संतोष बाथम, मोनू आर्य, प्रशांत राठोर, राजीव जैन, विनोद राठौर, रोहित जैन, पंकज शर्मा चुन्नू, प्रशांत राठोर और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment