Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, October 29, 2021

जिले के बाद संभाग की जिम्मेदारी मिलने से अब किसान और अधिक होंगें मजबूत : संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह


भारतीय किसान संघ के कल्याण सिंह यादव (बंटी भैया) बने संभागीय अध्यक्ष

शिवपुरी-युवा तरूणाई और किसानों के हितों में सदैव सक्रिय रूप से कार्य करने वाले अहीर मोहल्ला निवासी कल्याण सिंह यादव (बंटीभैया) को उनके भारतीय किसान संघ में सफल जिलाध्यक्षीय कार्यकाल को देखते हुए प्रांत पदाधिकारियों के द्वारा अब नई जिम्मेदारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। 

अपने इस मनोनयन पर संभागीय अध्यक्ष बने कल्याण सिंह यादव (बंटीभैया) ने कहा है कि निश्चित रूप से किसान अपन मूलभूत समस्याओं को लेकर आए दिन जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाता है लेकिन अब  संगठन के द्वारा मुझे जिले के आगे बढ़कर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है इन हालातों में भले ही जिम्मेदारी बढ़ गई है बाबजूद इसके अब और भी बेहतर तरीके से किसान हितों में कार्य किया जाए और ना केवल जिले में बल्कि संभाग भर में भारतीय किसान संघ को सक्रिय रूप से संगठित करते हुए संगठन को संगठित किया जाएगा और किसानों को उनके अधिकार दिलाए जाएगा भले ही इसके लिए संगठन को किसानों के लिए सड़क पर उतरकर आन्दोलन ही क्यों ना करना पड़े। 

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के कल्याण सिंह यादव (बंटीभैया) को संभागीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर जिला शिवपुरी के समस्त किसान संघ पदाधिकारी व सदस्यों सहित जिले भर के किसानों ने बधाईयां शुभकामनाऐं दी है। वहीं अपने इस मनोनयन के प्रति कल्याण सिंह यादव (बंटीभैया) ने संभागीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment