Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, October 3, 2021

संगठन विस्तार करते हुए युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे द्वारा जिला कार्यकारिणी घोषित




आशीष श्रीवास्तव बने जिला उपाध्यक्ष, आलोक यादव बने महासचिव

शिवपुरी- पिछोर विधायक के.पी.सिंह कक्काजू, मध्यप्रदेश प्रभारी यूथ कांग्रेस शेष नारायण एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा, पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा शिवपुरी, जिला उपाध्यक्ष बासित अली के निर्देशानुसार युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने युवक कांग्रेस जिले की कार्यकारिणी घोषित की। इस दौरान घोषित कार्यकारिणी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने कहा है कि आशा है कि आप सभी कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य समय प्रदान करेंगे। 

जिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने को लेकर सतत कार्यरत युवक कांग्रेस के द्वारा जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने अपने युवा कार्यकर्ताओं को शामिल कर संगठन विस्तार किया और इस संगठन में संपूर्ण जिले के पदाधिकारी मनोनीत कर संगठन को नई गति देने का कार्य किया गया। 

इसी क्रम में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे के द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देेशन में जिला कार्यकारिणी युवक कांग्रेस का विस्तार किया गया है जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर आशीष श्रीवास्तव फिजीकल रोड़, अवधेश धाकड़ पोहरी बस स्टैण्ड, राहुल गुर्जर झींगुरा कॉलोनी, रामअवतार कलावत बलहरा, अरहर पठान पुरानी शिवपुरी, शाहरूख कुर्रेशी पुरानी शिवपुरी, महासचिव के रूप में आलोक यादव दिनारा, विजय सिंह रघुवंशी खरैह रन्नौद, निहाल यादव फतेहपुर, अजय लोध्ी पिछोर, दिव्यांश पाण्डे शांतिनगर सहित जिला सचिव पद पर आकाश गुर्जर मोहनी सागर कॉलोनी एवं विजय रघुवंशी अनंपुर कोलारस को जिम्मेदारी देकर कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

यहां शादाब खान जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे के द्वारा जारी युवक कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा जिला प्रभारी महासचिव युवक कांग्रेस, जिला प्रभारी सचिव अनिल मिश्रा के द्वारा की गई। नव नियुक्त युवक कांग्रेस के मोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व विधायक गणेश गौतम, रामकुमार यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन, शसहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, भरत रावत, केके खंडेलवाल, पुनीत शर्मा, आशीष शर्मा, बलवीर मिर्धा, योगेश करारे, राजेश बिहारी पाठक, अनिल उत्साही, शांतनु चौहान, अमन खान, सत्यम नायक, हरीश हरीश, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल है।

No comments:

Post a Comment