शिवपुरी-घर-घर श्रृंखला के तहत सेवाभावी जानकी सेना संगठन के द्वारा संस्था का 376वां सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन स्थानीय कोतवाली थाना परिसर में किया गया। यहां सर्वप्रथम थाना प्रभारी सुनील खेमरिया के द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात जानकी सेना संगठन के सदस्यों के द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया।
जानकी सेना संगठन के थाना कोतवाली में आयोजित इस सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर श्री पुरूषोत्तदास जी महाराज भी शामिल हुए जिन्होंने पाठ समापन उपरान्त अपने आर्शीवचन दिए। इस अवसर पर संरक्षक बृजेश सिंह तोमर ने जानकी सेना संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
वहीं जानकी सेना संगठन जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने राष्ट्रशांति महाअभियान के तह घर-घर श्रृंखला के तहत 376वें सुन्दरकाण्ड पाठ पर प्रकाश डाला और बताया कि इसके पूर्व वह दतिया में गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में तो वहीं भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व्ही.डी.शर्मा के निर्देशन में भी संगठन के द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जा चुका है। इसी क्रम में अब थाना कोतवाली परिसर में यह आयोजन किया गया जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ जानकी सेना संगठन के सदस्यों ने इस संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में भाग लिया।
No comments:
Post a Comment