Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, September 28, 2021

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा शंखनाद, कर्मचारियों ने तहसील स्तर पर सौंपें ज्ञापन



मांगें पूरी होने तक चार चरणों में होगा आंदोलन, अब 08 अक्टूबर को जिला स्तरीय ज्ञापन

शिवपुरी-कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के निराकरण को लेकर पूर्व में ज्ञापन पत्रों एवं सामूहिक अवकाश के माध्यम से म.प्र.शासन का ध्यानाकर्षण कराया था परंतु समस्याओं के निराकरण न होने से अब कर्मचारियों ने म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के आव्हान पर चार चरणीय आंदोलन का शंखनाद कर दिया है 

जिसके क्रम में आज प्रथम चरण में शिवपुरी जिलें की समस्त तहसीलों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा के नेत्रत्व में तहसील अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा सौंपा गया। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक दुर्गाप्रसाद ग्वाल एवं महासचिव राजकुमार सड़ैया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दुवेजी बाथम ने वताया कि कोलारस में नायब तहसीलदार पूजा यादव को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, अरविन्द सरैया, पवन अवस्थी, संयोजक दीपक भागौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कोली, तहसील अध्यक्ष विमल शर्मा, शिवपुरी में नायब तहसीलदार आशीष यशवाल को संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष महावीर मुदगल एवं तहसील अध्यक्ष मनोज बाथम, अरविन्द जैन, अंजना गौरए मोहम्मद राशिद, कैलाश रघुवंशी, हरीश शाक्य, तारिक सिद्वकी, सतीश वर्मा, चन्द्रेश शर्मा सहित संपूर्ण तहसीलों में तहसील संयोजक व ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा प्रदेश स्तरीय छ: सूत्रीय मांगों एवं जिला स्तरीया दस सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन समस्त विभागों के कर्मचारियों के सहयोग से सौंपा गया। म.प्र.अधिकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आंदोलन के सभी चरणों को सफल बनाने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री के नाम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी/पिछोर-पिछोर कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री म.प्र.शासन एवं मुख्य सचिव के नाम अधिकारी कर्मचारीयो की भिविन्न मांगो को लेकर एसडीएम कार्यलय में ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों दारा मांगो का निराकरण न होने से कर्मचारी संगठनों में काफी निराशा व आक्रोश व्याप्त है, कर्मचारियों की मांगो में सर्वप्रथम पेंशन एवं निगम मंडल इत्यादि में केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता एवं एरियर्स की मांग की गई, पदोन्नति उच्चतम न्यायालय के संबंध में सीघ्र प्रारम्भ की जाए। अधिकारी कर्मचारी के बीमा योजना का लाभ मंत्री परिषद के आदेश के संधर्ब में दिया जावे। अधिकरियों एवं कर्मचारियों को ग्रह भाड़ा भत्ता एवं अन्य भत्ते सातवे बेतनमान अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के समान दिया जावे। शिक्षा बिभाग की प्रति नियुक्ती खत्म की जाबे, नवीन शिक्षक सम्वर्ग के शिक्षको की शीघ्र पदोन्नति की जाबे, भृत्य का नाम बदलकर कार्यालय सहायक किया जाबे। आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायका को नियमित वर्ग मे शामिल किया जावे। शिक्षको को वेतनमान के अनुसार पदनाम दिया जावे एवं अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन देने वालो में आनंद लिटौरिया प्रांतीय प्रवक्ता, सतेंद्रराज भट्ट संयोजक संयुक्त मोर्चा पिछोर, सुरेंद्र शर्मा सचिव महासंघ जिला अध्यक्ष, सतीश शर्मा तहसील अध्यक्ष, मनदीप तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष, रूपेश जैन लिपिक संघ बकॉक अध्यक्ष, रामदेवी करोठिया, विनोद भार्गव, अनिल गुप्ता, अजय श्रीवास्तवा, रमेश शर्मा, प्रवीण गुप्ता, जयकुमार क्षारी, बृजेश पाठक, विनोद कर्ण, रामरतन जाटव, तनवीर अहमद, सुनील गुप्ता, रमाकांत पुरोहित, मनोज शर्मा, आदि उपस्थित रहे।  

No comments:

Post a Comment