Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, September 27, 2021

भाजयुमो ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत लगाया गया रक्तदान शिविर


शिवपुरी
-सेवा और समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा माननीय नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष राजू बाथम की मुख्य अतिथि में रक्तदान शिविर जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान की निर्देशन में लगाया गया। 

यहां युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने रक्तदान किया जिसमें जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, युवा मोर्चा कार्यकर्ता दीपक राठौर, नितिन सोनी, सागर यादव, अमन मिश्रा आदि ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राघवेंद्र व्यास, महामंत्री संजय कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ बिरथरे, जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, नगर उपाध्यक्ष सागर यादव, अमन मिश्रा, मयंक दिक्षित, वेदांत सविता पोहरी मंडल अध्यक्ष शुभम शर्मा, कुलदीप सिंह गौर, रन्नोद मंडल महामंत्री हरवीर धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया गया और उन्हें भाजयुमो के पदाधिकारियों के द्वारा जूस पिलाया गया।

No comments:

Post a Comment