Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, May 30, 2021

वैक्सीन कैंप के साथ में लोगों में जागरूकता का कार्य भी करे वात्सल्य समूह : कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह



होटल पीएस में वात्सल्य समूह द्वारा आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन में पहुंचे कलेक्टर

शिवपरी-वात्सल्य समूह शिवपुरी द्वारा होटल पीएस रेजिडेंसी शिवपुरी में संस्थापक अध्यक्ष पवन जैन के सहयोग से 18 से 44 वर्ष के लिए वैक्सीन कैंप लगाया गया। वात्सल्य समूह शिवपुरी के अध्यक्ष दिनेश जैन महासचिव संजीव जैन ने बताया कि वात्सल्य समूह द्वारा लगाए गए वैक्सीन कैंप में मुख्य रूप से जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह उपस्थित थे, सर्वप्रथम कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को वात्सल्य समूह शिवपुरी के संस्थापक अध्यक्ष पवन जैन द्वारा सभी सदस्यों का सदस्यों का परिचय कराया गया, 

इसके उपरांत वात्सल समूह वात्सल्य समूह शिवपुरी के अध्यक्ष दिनेश जैन और महासचिव संजीव जैन द्वारा जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह का स्वागत किया गया और और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की केरोना कार्य के प्रति तारीफ  की, उसके लिए वात्सल्य समूह द्वारा कलेक्टर श्री सिंह को बधाई शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा मेडिकल स्टाफ  उपासना राय और देवेन्द्र धाकड़ का सम्मान किया गया। 

इस दौरान जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा उपस्थित वात्सल्य समूह के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वात्सल्य समूह वैक्सीन कैंप लगाकर बहुत अच्छा कार्य कर रहा है अब आप लोगों को शिवपुरी जिले को नई दिशा की ओर ले जाना है, लक्ष्य बनाइए की शहर के अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगे, उसी क्रम में सभी मिलकर शहर वासियों में केरोना बचाव हेतु जागरुकता के लिए कार्य करे। लोगो को समझाईए कि मास्क अवश्य लागये, अपने हाथो को बार-बार धोए, दो गज की दूरी बनाये जिससे शहर केरोना से मुक्त होने की ओर अग्रसर होगा। 

वात्सल्य समूह द्वारा आयोजित वैक्सीनेशन केंप में संस्थापक अध्यक्ष इंजी.पवन जैन, अध्यक्ष दिनेश जैन, महासचिव संजीव जैन, पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप जैन, पूर्व महासचिव मुकेश जैन, सुनील जैन मुन्नू भैया संचालक होटल पीएस, गौरव जैन, चंद्र कुमार जैन, राजकुमार जैन, रविन्द्र जैन, मनीष जैन, नरेंद्र जैन फोटोग्राफर, केपी जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, राजेंद्र जैन, राकेश जैन, रविकांत जैन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment