Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, May 25, 2021

मंगलम सेवा प्रकल्प को सेवानिवृत्त डीएसपी सिकरवार ने सपत्निक दान की 51 हजार की राशि


पिता स्व.रामनारायण लहरी की स्मृति में दी राशि

शिवपुरी। कोरोना संकट काल में इस समय मंगलम संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों के अटेंडरों के लिए नि:शुल्क भोजन व नाश्ता प्रदाय किया जा रहा है। इसी सेवा प्रकल्प के लिए रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सिंह सिकरवार ने सपत्निक श्रीमती मिथलेश सिंह सिकरवार के साथ संयुक्त रूप से मंगलवार को अपने पिता स्व.राममनारायण लहरी की स्मृति में मंगलम संस्था को 51000रूपये की राशि का चैक संस्था को प्रदान किया है। जिस पर मंगलम् संस्था के द्वारा इस सेवा कार्य रूपी दान के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। 

बता दें कि मंगलम संस्था द्वारा कोरोना काल के समय संस्था की ओर से कोविड मरीज व उनके तीमारदारों के लिए जिला अस्पताल एवं मेडीकल कॉलेज में नि:श्ुाल्क चाय, नाश्ता व दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें इस सेवा कार्य में शहर के दानदाता अपना दान कर इस कार्य में अपना योगदान दे रहे है। इसी क्रम में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी व रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सिंह सिकरवार ने सपत्निक श्रीमती मिथलेश सिंह सिकरवार के नाम से 51 हजार रूपये की राशि का चेक मंगलम. संस्था को प्रदाय किया। 

सुरेश सिंह सिकरवार ने बताया कि इस कोरोना संकट काल में मंगलम संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों पर भोजन प्रदाय व दवा वितरण करने का अच्छा काम चल रहा है और इस सेवा प्रकल्प के लिए उन्होंने यह राशि दी है। इस राशि का चेक श्री सिकरवार ने मंगलम संस्था के कोषाध्यक्ष दीपक गोयल को सौंपा। मंगलम संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सिंह सिकरवार के इस सेवा भाव के लिए सराहना की है।

No comments:

Post a Comment