Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, April 7, 2021

अग्रवाल समाज के महामंत्री के निवास पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष


शिवपुरी-
भारतीन जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर वार्ड क्रं.27 में भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस अग्रवाल समाज के महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल के निज निवास पर मनाया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष जंडेल सिंह गुर्जर, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष के.पी.परमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक का संचालन हिमांशु अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महंत राजेन्द तिवारी, विवेकवर्धन शर्मा, प्रशांत राठौर, यश अग्रवाल, साहिल सेठ, संकेत गुप्ता, सक्षम गोयल, कुलदीप गौर, आकाश गर्ग, रितिक गर्ग, संकेत गुप्ता, साहिल गुप्ता, समीर अली, अमन अरोरा, संस्कार जैन, लविश बंसल, अजय भदौरिया, आयुष बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के नीति, उद्देश्यों और संगठन पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी ने मिलकर भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के उत्थान में योगदान देने को लेकर संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रांशुल अग्रवाल के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment