Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, April 15, 2021

महिला सुरक्षा संगठन में मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बने दारा खान और प्रदेश सचिव बनी मुस्कान



प्रदेशाध्यक्ष अरशद अली ने की नवीन नियुक्तियां, कहा संगठन को बनाया जाएगा मजबूत और सशक्त

शिवपुरी-महिला संरक्षा और सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले संगठन महिला सुरक्षा संगठन के नवीन प्रदेशाध्यक्ष अरशद अली द्वारा संगठन को सशक्त और मजबूत बनाए जाने को लेकर संगठन में नए पदाधिकारी भी जोड़े जा रहे है। इसके पूर्व अरशद अली के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर उनका उनके सहयोगी व समर्थकों के द्वारा भव्य माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

इस दौरान अपने इस स्वागत के साथ संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए अरशद अली प्रदेशाध्यक्ष महिला सुरक्षा संगठन के द्वारा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरभि रावत के निर्देशन में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर समाजसेवी दारा खान को नियुक्त किया गया जबकि प्रदेश सचिव के पद पर मुस्कान खान और जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सैफ  काजी को बनाया गया जिनको पद संभालने के लिए उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। 

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष दारा खान ने इस दौरान अपने संबोधन में बताया कि हमारा संगठन महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और उनके अधिकारों के लिए काम करता है, जहां महिलाओं की रक्षा और सुख सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जहां किसी भी महिला को कोई भी समस्या आती है तो हमारा संगठन से संपर्क कर उसकी मदद हमारा संगठन करेगा। वहीं नव नियुक्त प्रदेश सचिव मुस्कान खान से अपने मनोनयन पर कहा कि संगठन द्वारा किसी भी महिला जो किसी परेशानी में है उसे हम उस परेशानी से बाहर निकलेंगे और हमारा संगठन सभी महिलाओं के लिए कार्य कर रहा है और हमेशा करता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।

No comments:

Post a Comment