Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, March 12, 2021

जिला हॉकी संघ शिवपुरी की दो महिला खिलाडिय़ो का राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे चयन


झारखण्ड में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का करेंगी प्रतिनिधित्व

शिवपुरी-हॉकी के खेल में अब शिवपुरी का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाला है यही कारण है कि आगामी समय में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियेागिता में जिला शिवपुरी का प्रतिनिधित्व झारखण्ड में शिवपुरी की ही दो हॉकी महिला खिलाडिय़ों द्वारा किया जाएगा जिनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस पर स्थानीय नगरवासियों में हर्ष की लहर व्याप्त है और खिलाडिय़ों के इस प्रतिनिधित्व को लेकर शिवपुरी का गौरव बढ़ाने पर बधाईयां प्रेषित की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला हॉकी संघ शिवपुरी के सचिव वकार रोहिला के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिले की दो महिला खिलाड़ी नम्रता पैकरा और नंदनी बाल्मीक का चयन 14 वर्षीय बालिका वर्ग मे हॉकी मध्यप्रदेश के दल में हुआ है यह दोनों खिलाड़ी झारखण्ड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व करेगी, खिलाड़ीयो के चयन होने पर जिला हॉकी संघ शिवपुरी के अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, संजीव पांडेय, उबेर आदिल, माणिक जैन, नीलेश शर्मा, राहुल सौरव जैद, फीडर सेंटर के एनआईएस कोच उमेश चंद ने महिला खिलाड़ीयो के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। सचिव जिला हॉकी संघ वबार रोहिला के अथक प्रयासों से जिले मे हॉकी का निरंतर विकास किया जा रहा है जो कि जिले के लिए अनेको उपलब्धि लेकर आएगा।

No comments:

Post a Comment