Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, March 9, 2021

महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु जैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने की भागीदारी




महिला सम्मेलन में महिलाओं ने बुलंद की अपनी आवाज, प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने दिया समर्थन

शिवपुरी-मप्र के भोपाल में बढ़ती महंगाई, महिला अत्याचार, बेरोजगारी, बालिकाओं के साथ बढ़ रहे दुराचार के मामले एवं लगातार बेतहाशा पेट्रोल-डीजल व गैस के दामों में होने वाली वृद्धि व किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिवपुरी से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने इस महिला सम्मेलन में भागीदारी की और तत्पश्चात महिलाओं द्वारा इन गंभीर मुद्दों को लेकर विधानसभा घेरने में भी अपनी महती भूमिका अदा की जिस पर समस्त जिला शिवपुरी की महिलाओं के द्वारा इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भागीदारी की गई। 

जिसमें प्रदेश सरकार पर महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद की और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन के रूप में हुआ जिसमें मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया और प्रदेश सरकार भाजपा पर जमकर जुबानी प्रहार किए। वहीं मप्र महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान के निर्देशन में हुए इस विशाल महिला सम्मेलन में समस्त प्रदेश भर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए महिला दिवस के अवसर पर हुए इस आयोजन में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर होकर विरोध प्रदर्शन किया।

 शिवपुरी जिला महिला कंाग्रेस अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के निर्देशन में भी शिवपुरी जिला से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्जं कराइ्र और मप्र के भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ व महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान के हाथों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान आगामी समय में होने वाले नगरीय निकायों को लेकर भी महिलाओं से सक्रिय भागीदारी करने तथा महिला अत्याचार एवं महंगाई के खिलाफ जन आन्दोलन करने का आह्वान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।

 इस दौरान शिवपुरी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु जैन के साथ उनकी महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की महिला पदाधिकारी महिला कार्यकर्ताऐं शामिल हुई इसमें श्रीमती सरोज धानुक वार्ड अध्यक्ष, श्रीमती ज्योति धाकड़ जिला उपाध्यक्ष, राजकुमारी खान शहर अध्यक्ष, श्रीमती पुष्पा बैस जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती गीता खटीक कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमती सावित्री शाक्य जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती मनीषा कुमारी वार्ड अध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी शाक्य, मुन्नी राजा जिला महामंत्री, श्रीमती सविता सोनी जिला सचिव, श्रीमति धनवंतरी विदौरिया जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती रूखसाना बेगम मगरौनी, श्रीमति संगीता खतरी जिला महामंत्री आदि शामिल रही। भोपाल की ओर गई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का व्यावरा में प्रदेश सचिव श्रीमती रचना भार्गव के द्वारा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान भी किया गया।

No comments:

Post a Comment