Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, February 16, 2021

कलेक्टर ने भ्रमण कर देखी शहर की व्यवस्था


शिवपुरी
-कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शहर की यातायात व्यवस्था को देखने के लिए मंगलवार को शहर का भ्रमण किया। शहर में मुख्य मार्गों पर हाथ ठेले लगने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसलिए सब्जी, फल, चाट आदि के ठेलों को स्थान चिन्हित कर पोहरी रोड पर यातायात ऑफिस के पास शिफ्ट किया जा रहा है जिससे सड़क पर ट्रैफिक ना हो। साथ ही हाथ ठेला वालों का रोजगार भी प्रभावित ना हो। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के साथ जिला पंचायत सीईओ भी उनके साथ थे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने हाथीखाना के पास पोहरी रोड पर यह जगह देखी। उन्होंने निर्देश भी दिए हैं कि ठेले वालों को समझाइश देते हुए यहां शिफ्ट कराया जाए। इससे उनका रोजगार भी प्रभावित नहीं होगा। शहर में मुख्य मार्गों पर ठेले आदि लगने की वजह से भीड़-भाड़ बढ़ती है और जाम की स्थिति निर्मित होती है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका, यातायात पुलिस की टीम द्वारा अभियान चलाकर हाथ ठेला वालों को समझाइश दी जाये। इसके साथ ही हुसैन टेकरी एवं पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में भी भ्रमण किया।

No comments:

Post a Comment