Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, February 16, 2021

गीता स्वाध्याय मंडल ने मनाया बसंत पंचमी महोत्सव


शिवपुरी
- विश्व गीता प्रतिष्ठानम् उज्जैनी के तत्वाधान में संचालित गीता स्वाध्याय मंडल शिवपुरी द्वारा मंगलवार के दिन बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन स्थानीय आदर्श बंधु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्व गीता प्रतिष्ठान के केंद्रीय संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद शर्मा, जिला संयोजक रमेश कोठारी, संस्था के संचालक शैलेंद्र टेडिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन वंदना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया जिसमें बारी-बारी से सभी आगंतुकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। 

कार्यक्रम में संगीत प्रमुख सुनील भार्गव के साथ-साथ रमेश चंद पाठक, सियाराम शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद शर्मा, दीपेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार पाठक, ब्रह्म स्वरूप श्रीवास्तव, संस्कृत भारती के जिला समन्वयक सुरेश चंद शर्मा, जिला प्रभारी दीपेंद्र शर्मा, महिला प्रमुख शशि भार्गव एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रस्तुत की। कार्यक्रम समापन उपरांत संस्था के संचालक देवेंद्र टेडिया ने सभी आगंतुकों का एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment