Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, February 12, 2021

पोलोग्राउण्ड मैदान पर शुरू हुई 7 साईड हॉकी प्रतियोगिता


शिवपुरी
- शहर के मध्य पोलोग्राउण्ड मैदान पर छत्रपति शाहूजी महाराज हॉकी एकादमी 7 साइड प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन किया गया जिसमे बॉयज और गल्र्स के रूप में शिवपुरी, श्योपुर, गुना, गवालियर व कोटा की टीमो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्दयेश्य खेल से खिलाडीय़ों को जोडऩा और जिले मेँ हॉकी की गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती राखी मोहित अग्रवाल रहे। 

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, सचिव वकार रोहिला, कोषाध्यक्ष संजीव पांडे उपस्थित रहे। वही राहुल नरवरिया के द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष्ज्ञ मोहित अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।  प्रतियोगिता का संचालन गिरीश मिश्रा उर्फ  मामा और मोहसिन खान के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 4 मैच खेले गए जिसमें सभी मैच नॉकआउट सिस्टम पर खेले गए थे। इसमें कोटा ने डीएसवाईडब्ल्यू कोचिंग सेंटर शिवपुरी को 2-1 से हराया, डीएच, शिवपुरी लड़कों ने डीएच, श्योपुर लड़कों को 6-0 से हराया। श्योपुर क्रीड़ा भारती ने श्योपुर डीएच को 3-0 से हराया ,साहूजी महाराज एकेडमी गल्र्स ने श्योपुर क्रीड़ा भारती को 1-0 से हराया।

इस दौरान प्रतियोगिता में अंपायर नीलेश शर्मा (डीएच,शिवपुरी)उमेश कुमार (फीडर सेंटर)उबर आदिल (डीएच, शिवपुरी), संजीव पांडे (डीएच, शिवपुरी), मोहसिन खान (डीएच,शिवपुरी), नदीम (कोटा)और विनोद कोटा थे।  टूर्नामेंट निदेशक वकार रोहिला डीएच शिवपुरी रहे। इस दौरान जिला हॉकी संघ द्वारा सभी विजेता टीमों को बधाई दी गईग्।

No comments:

Post a Comment