वार्डवासियों ने गंदगी, नाली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की बताई कमीशिवपुरी- नगर के वार्डों में रहने वाले रहवासियों की समस्याओं के समाधान का प्रयाय करने को लेकर समय-समय पर जागरूकता शिविर और जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में सुश्री इंदु जैन के द्वारा जब शहर के वार्ड क्रं.35 में वार्डवासियों के लिए जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया तो यहां रहने वाले लोगों के बीच स्वयं सुश्री इंदु जैन वार्ड में पहुंची और सर्वप्रथम वार्ड का भ्रमण करते हुए वहां की मूलभूत समस्याओं को देखा, जाना और फिर स्थानीय वार्डवासियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान वार्ड क्रं.35 में एक ऐसा भी नजारा देखने को मिला जहां से बद से बदतर जिंदगी में लोग अपना जीवन यापन करने को मजबूर है जहां पड़ी गंदगी और नालियों की सफाई ना होने से वार्डवासी कैसे रोज अपने परिवार के साथ जीवन बसर कर रहे है उनकी अंर्तमन की भावनाओं ने स्वयं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन को झकझोर दिया और आश्वस्त किया कि वह वार्ड की इन गंभीर समस्याओं के प्रति जिले के प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा कर उचित समाधान कराने का प्रयास करेंगी। इस दौरान वार्ड की महिला-पुरूषों ने मिलकर इस जन समस्या निवारण शिविर में मूलत: गंदगी, नाली, पानी और सड़क जैसी आवश्यकताओं पर जोर दिया और कहा कि यदि यहां नियमित साफ-सफाई कर्मचारी करें तब वार्डवासियों के लिए भी गंदगी से छुटकारा मिल सकता है।
इस पर सुश्री इंदु जैन ने सभी वार्डवासियों के आवेदन लेकर उनकी गंभीर समस्याओं के संदर्भ में शीघ्र ही जिला कलेक्टर व नपा सीएमओ से मिलकर इन समस्याओं की ध्यानाकर्षण कराया जाएगा और वार्ड की इन मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयास किए जाऐंगें। इस दौरान महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकार व कांग्रेस महिला कार्यकर्ता यहां मौजूद रही जिन्होंने वार्डवासियों की समस्याओं को जाना और उनके आवेदन प्राप्त किए।
No comments:
Post a Comment