शिवपुरी। समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब की वर्ष 2021-22 के लिए नवीन अध्यक्ष के रूप में रोटरी के नए अध्यक्ष जिनेश जैन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन गत दिवस आयोजित रोटरी क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक में किया गया। यहां बताया गया कि रोटरी क्लब की सेवा गतिविधियों में जिनेश जैन हमेशा अव्वल रहे और इस वर्ष 2021-22 के लिए वह रोटरी क्लब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सभी सदस्यों के साथ पूर्ण करेंगें। इसी आशा के साथ उपस्थित रोटरी क्लब परदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर जिनेश जैन को बधाईयां दी। वहीं अध्यक्ष मनोनीत होने पर जिनेश जैन द्वारा अपने कार्यकाल के में पर्यावरण संरक्षण और पीडि़त मानवता की सेवा करना उन्होंने अपना लक्ष्य निर्धारित किया। बता दें कि जिनेश जैन रोटरी क्लब से जुडऩे के बाद वह लगातार संस्था के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी करते रहे हैं और पिछले वर्ष कोरोना काल में जो बाहर से आने वाले लोगों को लॉकडाउन में भोजन कराया। उस गतिविधि से सभी सदस्यों के मन पर उनकी पहचान बनी। जिसके चलते उन्हें क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वह आगामी सत्र 2021-22 के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान क्लब अध्यक्ष अमिताभ त्रिवेदी, सचिव विकास अग्रवाल, असि.गवर्नर सर्वेश अरोरा, डॉ सुशील वर्मा, डॉ एम डी गुप्ता, डॉ ओ पी शर्मा, राजेश कोचेटा, नंदकिशोर राठी, परमानंद खंडेलवाल, तेजमल सांखला, मुकेश जैन, सुबोध अरोरा, उत्तम बंसल, मनोज मित्तल, अजय बिंदल, दीपक अग्रवाल, संजय लुनावत, आशीष जैन ने उन्हें माला पहनाकर अभिनंदन किया।

No comments:
Post a Comment