Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, January 24, 2021

आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं : मंत्री सुरेश राठखेड़ा


राष्ट्रीय बालिका दिवस महिला सम्मान समारोह में बेटियों को किया सम्मानित

शिवपुरी-राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी मनाया गया। इस अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही बेटियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया और पंख अभियान का शुभारंभ किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले में लाइव प्रसारण किया गयाए जिसे कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं बेटियों और महिलाओं ने सुना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश के लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय बालिका दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो महिलाएं आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रही हैं और प्रदेश सरकार भी मातृशक्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। 

मंत्री श्री धाकड़ ने कहा कि बेटियों को खूब पढऩा है। पढ़ाई में कोई कटौती नहीं करना और आगे बढऩा है। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि भारत को मातृभूमि के रूप में जाना जाता है। महिलाओं ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार मिले इसके लिए शासन प्रशासन के साथ ही हम सभी को आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन में किया गया।

 कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत सीईओ एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल, एनआरएलएम के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंद्रियाल एवं सहायक संचालक आकाश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंद्रियाल ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी।
इन आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले में पांच नए आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया गया। इसमें विकासखंड बदरवास की ग्राम पंचायत बड़ोखरा, ग्राम पंचायत अम्हारा, कोलारस विकासखंड की ग्राम पंचायत राजगढ़, पोहरी विकासखंड की ग्राम पंचायत भीलोडी और विकासखंड करैरा की ग्राम पंचायत सिल्लारपुर में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण किया गया।

No comments:

Post a Comment