Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, January 15, 2021

सेवादल की किसान संघर्ष यात्रा पहुंची शिवपुरी, यात्रा का हुआ स्वागत


आज सुरवाया होते ही दतिया पहुंचेगी किसान संघर्ष यात्रा

शिवपुरी-सेवादल द्वारा किसान कांग्रेस आंदोलन के समर्थन में किसान संघर्ष यात्रा आज शिवपुरी जिले की सीमा में छर्च बिलौआ पर पहुंची जिसमें किसान संघर्ष यात्रा के प्रभारी बृजकिशोर शर्मा (कल्लू) उपाध्यक्ष म.प्र.कांग्रेस सेवादल यंत्र बिग्रेड के अध्यक्ष धर्मेन्द्र भदौरिया पिंकी और सेवादल के पदाधिकारियेंा का स्वागत शिवपुरी जिला कांग्रेस सेवादल हरीश खटीक, प्रदेश सचिव अनिल उत्साही एवं राजगिर गोस्वामी, सुरेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र पाण्डेय ने किया।

 यात्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जी तिरंगा झण्डा देकर भोपाल से 28 दिसम्बर 2020 को रबाना किया। उस तिरंगा झण्डा को सलामी के साथ श्योपुर जिले के साथियों ने शिवपुरी की सीमा पर शिवपुरी जिले के साथियों को सौंप दिया फिर यात्रा जिले की पोहरी तहसील पहुंची जहां यंग बिग्रेड के अध्यक्ष शिवांस जैमिनी, ब्लॉक अध्यक्ष आफाक अंसारी, विधानसभा प्रवक्ता संजीव शर्मा बंटी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीवान सिंह बघेल, डॉ. रामदुलारे यादव बैराढ़ ने स्वागत कर पोहरी नगर में ट्रेक्टर एवं बाइक रैली निकालकर क्षेत्र के किसानों को किसान विरोधी बिल के बारे में जानकारी दी।

 पोहरी के बाद यात्रा शिवपुरी पहुंची जहां तात्याटोपे समाधि स्थल पर तात्याटोपे जी को माल्यार्पण करके यात्रा प्रभारी बृजकिशोर शर्मा और धर्मेन्द्र भदौरिया एवं सेवादल के सभी साथियों ने उनका पुण्य स्मरण किया, उसके बाद रैली की शुरूआत हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर वैशाली गार्डन गुना वायपास पर समाप्त हुई। उक्त किसान संघर्ष यात्रा कल दिनांक 16 जनवरी 2021 को शिवपुरी से दतिया जिले के लिए रवाना होगी जहां रास्ते में ग्राम सुरवाया में किसान पंचायत आयोजित की गई है जिसमें किसानों को इस किसान विरोधी बिल के बारे में जानकारी दी जाएगीए उसके बाद यात्रा सिकन्दरा बैरियर से दतिया जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

No comments:

Post a Comment