Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, January 11, 2021

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के मनोज जैन बने अध्यक्ष, संदीप जैन महामंत्री



नव गठित दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा सेवाभावी कार्यों के लिए नवीन टीम का हुआ गठन

शिवपुरी- समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली सेवाभावी संस्था दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का गठन गत दिवस किया गया। इस कार्यकारिणी में नवीन संस्था अध्यक्ष के रूप में मनोज जैन को चुना गया जबकि महामंत्री पद पर संदीप जैन का मनोनयन किया गया।

कार्यकारिणी गठन में अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर मनोज जैन द्वारा संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति और जनसेवा कार्येा के लिए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाकर सेवाभावी कार्य किए जाऐंगें ताकि समाज और गरीब, निर्धन, निराश्रितों की सेवा की जा सके। 

इस दौरान उपस्थितजनों के द्वारा नवीन अध्यक्ष मनोज जैन व महामंत्री संदीप जैन का माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाऐं दी साथ ही इस अवसर पर जिला कार्यकाारिणी का गठन भी हुआ जिसमें उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार जैन राजू, जितेन्द्र कुमार जैन बरैया को चुना गया और सह सचिव पद पर विपिन जैन और कोषाध्यक्ष के लिए अमित जैन का मनोनयन हुआ। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी राजेन्द्र जैन को दी गई। 

इस दौरान संस्था अध्यक्ष अजित सिंघई धौलागढ़ ने बताया कि संस्था के नियमानुसार संस्थापक अध्यक्ष जिनेन्द्र कुमार जैन, अशोक कुमार जैन और अजीत जैन सिंघई को संरक्षक बनाया गया है। इस अवसर पर समस्त नवीन कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।

No comments:

Post a Comment